New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय महिला टेनिस इंटर कॉलेज प्रतियोगिता (2025–26) का आयोजन 6 नवम्बर 2025 को हुआ। रोमांचक मुकाबलों के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में एलएसआर की टीम ने हंसराज कॉलेज को 2–0 से हराया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में जोरदार प्रदर्शन
पहले सेमीफाइनल में हंसराज कॉलेज ने मिरांडा हाउस को 2–0 से मात दी। रिद्धिमा मिश्रा ने लेहर सिंह को 6–1 से और सताक्षी चौधरी ने मंजुबाला को 6–0 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में लेडी श्रीराम कॉलेज ने गर्गी कॉलेज को 2–0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। एलएसआर की अदिति रावत ने सुहानी गौर को 6–1 और जैस्मिन रावत ने दिशा को 6–0 से पराजित किया।
तीसरे स्थान के लिए रोमांचक मुकाबला
तीसरे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मैच में मिरांडा हाउस ने गार्गी कॉलेज को कड़ी टक्कर के बाद 2–1 से हराया। इस मुकाबले में लेहर सिंह ने दिशा को 6–1 से हराया, सुहानी गौर ने नूतन को 6–0 से पराजित किया, जबकि निर्णायक डबल्स मैच में लेहर और नूतन की जोड़ी ने दिशा-सुहानी की जोड़ी को 7–6 (4) से मात दी।
फाइनल में एलएसआर का दबदबा
फाइनल मुकाबले में लेडी श्रीराम कॉलेज की टीम ने अपने सटीक खेल से हंसराज कॉलेज को 2–0 से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी जीत ली। एलएसआर की अन्या जैकब ने शताक्षी चौधरी को 6–4 से और अदिति रावत ने रिद्धिमा मिश्रा को 6–2 से हराकर टीम को विजेता बनाया। टूर्नामेंट का संचालन एलएसआर की डॉ. मीनाक्षी पहूजा (HOD, स्पोर्ट्स एवं टूर्नामेंट संयोजक) की देखरेख में किया गया।
अंतिम परिणाम
प्रथम स्थान – लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन
द्वितीय स्थान – हंसराज कॉलेज
तृतीय स्थान – मिरांडा हाउस
चतुर्थ स्थान – गार्गी कॉलेज



××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
