नई दिल्ली, 3 नवंबर 2025 — दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के देशमुख ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित 12वां कोमल एवं वी.के. पहुजा थिएटर फेस्टिवल कला, नाटक और नृत्य के शानदार संगम के रूप में संपन्न हुआ। यह वार्षिक आयोजन पहुजा परिवार — सुप्रिया पहुजा , मीनाक्षी पहुजा और प्रियंक पहुजा — द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद मनमोहक वंदना गीत और भजन “रघुपति राघव राजा राम” की प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
नाट्य मंचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:15 बजे उद्घाटन समारोह के साथ हुई। इसके बाद एक के बाद एक कई उत्कृष्ट नाटकों का मंचन हुआ — “खेल”, “ओडीपस”, “सरदार बिशन सिंह”, “हुकुम मालिक”, “द कोकोनट ट्री” और “माय सन इज़ अ रेपिस्ट” जैसे नाटकों ने सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाया। दोपहर में लंच ब्रेक के बाद बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शाम के सत्र में प्रसिद्ध नृत्यांगना सुरम्या गुरु मीना ठाकुर और उनकी टीम ने मोहक कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि नटराज प्रस्तुति ने शाम 7:45 बजे अपनी लयात्मक अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए तीन दिग्गज
इस वर्ष के फेस्टिवल में तीन प्रतिष्ठित कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें आशिम खेत्रपाल, जो “शिर्डी साई बाबा” फिल्म और टीवी सीरीज़ के निर्माता-निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं; अरुण चौधरी, जिन्होंने थिएटर को समाज से जोड़ने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया; और रश्मि वैद्यलिंगम, एक कुचिपुड़ी नृत्यांगना, थियेटर आर्टिस्ट और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता के रूप में बहुमुखी पहचान बनाई — को उनके अद्वितीय योगदानों के लिए सम्मानित किया गया।
एंकरिंग और समापन
पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध अभिनेता और एंकर अभिनव चतुर्वेदी ने किया। समारोह के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कला, संस्कृति और रचनात्मकता की यह शाम दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
