प्लास्टिक के डिब्बों में पैक खाना बन रहा है ‘स्लो पॉइजन’, सेहत के लिए खतरे की घंटी!

plastic containers

New Delhi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बाहर से खाना मंगवाना या ऑफिस में पैक्ड फूड खाना आम बात हो गई है। चाहे पार्टी हो, मीटिंग हो या घर पर मेहमान आए हों, फूड डिलीवरी अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है। ज्यादातर रेस्टोरेंट और होटल खाना प्लास्टिक के कंटेनरों में पैक कर देते हैं। देखने में ये डिब्बे भले ही साफ और सुविधाजनक लगते हों, लेकिन इनमें रखा गर्म खाना आपकी सेहत के लिए धीरे-धीरे जहर साबित हो सकता है।

प्लास्टिक के कंटेनर कैसे पहुंचाते हैं नुकसान

एक स्टडी के मुताबिक, प्लास्टिक के डिब्बों में रखा या गर्म किया गया खाना कैंसर, हार्मोनल असंतुलन और हार्ट फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। दरअसल, इन कंटेनरों में बिस्फेनॉल-A और फ्थेलेट्स जैसे हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं जो शरीर के हार्मोन सिस्टम को प्रभावित करते हैं। जब इन बर्तनों में तैलीय या गर्म खाना रखा जाता है, तो यह केमिकल खाने में घुल जाते हैं और शरीर में जमा होकर कई बीमारियों की जड़ बनते हैं। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल डायबिटीज, थायराइड और पीसीओडी जैसी दिक्कतों को भी जन्म दे सकता है।

हार्ट फेल्योर और कैंसर का बढ़ता खतरा

रिसर्च में यह भी पाया गया है कि प्लास्टिक के डिब्बों में पैक खाना खाने से कन्जेस्टिव हार्ट फेल्योर का खतरा बढ़ता है। इन कंटेनरों से निकलने वाले रसायन शरीर के माइक्रोबायोम को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे सूजन बढ़ती है और रक्त संचार प्रणाली प्रभावित होती है। यह सूजन आगे चलकर हार्ट फेल्योर का कारण बन सकती है। सस्ते और निम्न गुणवत्ता वाले कंटेनर में खाना पैक कराने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे डिब्बों से रिसने वाले केमिकल कैंसर, खासकर ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलोन कैंसर का कारण बन सकते हैं। साथ ही थायराइड, हार्मोनल गड़बड़ी, लीवर, किडनी और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

इन तरीकों से करें बचाव

  • खाना मंगवाते समय रेस्टोरेंट से फूड ग्रेड कंटेनर या एल्युमिनियम फॉयल में पैक करने को कहें।
  • अगर खाना प्लास्टिक के डिब्बे में आए तो उसे तुरंत कांच या स्टील के बर्तन में निकाल लें।
  • कभी भी प्लास्टिक के बर्तनों में खाना रखकर माइक्रोवेव में गर्म न करें।
  • एक बार इस्तेमाल वाले प्लास्टिक कंटेनर को बार-बार दोबारा उपयोग न करें।

    ××××××××××××××
    Telegram Link :
    For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *