आमिर-उर्मिला की ‘रंगीला’ का जादू फिर लौटेगा, 28 नवंबर को होगी थिएटर में दस्तक

Aamir Khan 8

New Delhi: आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘रंगीला’ अपनी मूल रिलीज के 30 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। दर्शक 28 नवंबर को इस फिल्म का नया 4K HD रीस्टोर्ड वर्जन सिनेमाघरों में देख सकेंगे। निर्माताओं का कहना है कि यह री-रिलीज न केवल उन दर्शकों के लिए यादों का सफर होगी जिन्होंने इसे 1995 में देखा था, बल्कि नई पीढ़ी को भी इस क्लासिक कहानी से जोड़ने का मौका देगी।

राम गोपाल वर्मा की क्लासिक का जादू फिर लौटेगा

राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहली बार 1995 में रिलीज हुई थी और ए.आर. रहमान के संगीत ने इसे एक यादगार अनुभव बना दिया था। अपने आकर्षक गीतों और भावनात्मक कहानी के कारण ‘रंगीला’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एक बयान में कहा कि “रंगीला ने आकांक्षाओं की भावना को जीवंत किया, यह दिखाया कि आम लोग भी बड़े सपने देखने का साहस कर सकते हैं। इसकी सफलता इस बात का सबूत है कि नियम तोड़ने वाला सिनेमा अक्सर सबसे यादगार होता है।”

बॉक्स ऑफिस पर धमाल और पुरस्कारों की बरसात

1995 में रिलीज हुई ‘रंगीला’ उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने 14 में से 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए। इन पुरस्कारों में जैकी श्रॉफ को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, ए.आर. रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार और आशा भोसले को विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

री-रिलीज को लेकर निर्माताओं की उम्मीदें

अल्ट्रा मीडिया के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल ने फिल्म की पुनर्रिलीज पर कहा, “कई लोगों के लिए रंगीला बॉलीवुड के सुनहरे दौर की एक यादगार यात्रा है। अल्ट्रा रिवाइंड के साथ, हम इस प्रतिष्ठित क्लासिक फिल्म को आधुनिक दर्शकों के लिए शानदार 4K फॉर्मेट में ला रहे हैं।” इस साल अपनी 30वीं वर्षगांठ मना रही ‘रंगीला’ एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी वही पुरानी रंगीन यादें ताजा करने को तैयार है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *