बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। 74 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वह काफी समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से परेशान थे। हाल ही में उनका ट्रांसप्लांट भी हुआ था।
4 दशक तक किया काम
सतीश ने लगभग 4 दशक तक काम किया और वह फिल्मों और टीवी शोज के जरिए घर-घर फेमस थे। उनकी प्यारी मुस्कान सबका दिल जीत लेती थी। सतीश को सबसे बड़ी सक्सेस 1983 में जाने भी दो यारों से मिली जिसमें उन्होंने कई किरदार निभाए थे।
अशोक पंडित ने जताया दुख
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने
सतीश शाह के निधन पर लिखा है कि यह बताते हुए दुख और सदमे का अनुभव हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और महान अभिनेता सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यह हमारे एंटरटेनमेंट जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।
ॐ शांति।”
रविवार को होगा अंतिम संस्कार
सतीश उनके शो साराभाई वर्सेस साराभाई, जाने दो यारों और मैं हूं ना से काफी पॉपुलर थे। सतीश के मैनेजर ने इस खबर को इंडिया टुडे से बात करते हुए कन्फर्म किया है। रविवार को एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1