New Delhi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शुक्रवार से प्रचार अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। NDA के प्रमुख चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित किया। अपने मिशन बिहार की शुरुआत पीएम मोदी ने समस्तीपुर के उस गांव से की, जहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था। इस मौके पर उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि अर्पित की।
कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि से शुरू हुआ मिशन बिहार
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री एवं कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से मुलाकात भी की। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
समस्तीपुर में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा — “यहां आने से पहले मैं कर्पूरी ग्राम गया था, जहां मुझे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन करने का अवसर मिला। उन्हीं के आशीर्वाद से मेरे जैसे, नीतीश जी और रामनाथ ठाकुर जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग आज इस मंच पर खड़े हैं।”
पीएम मोदी बोले – ‘कर्पूरी ठाकुर मां भारती के अनमोल रत्न’
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ाद भारत में सामाजिक न्याय को स्थापित करने और वंचितों को नए अवसर देने में कर्पूरी ठाकुर जी की भूमिका अतुलनीय रही है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना हमारी सरकार के लिए गर्व की बात है।
मंच पर कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न की याद दिलाना, और नीतीश-रामनाथ ठाकुर के साथ उपस्थिति—यह सब एनडीए की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि पार्टी बिहार में पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्ग (OBC-EBC) पर अपना फोकस केंद्रित कर रही है।
OBC-EBC पर फोकस, NDA ने 113 उम्मीदवार दिए इस वर्ग को
बिहार में 2023 के जातीय सर्वेक्षण के अनुसार, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जनसंख्या 27.12% और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की जनसंख्या 36.01% है। दोनों को मिलाकर यह आबादी 63% से अधिक बैठती है।
एनडीए ने इसी वोट बैंक को साधने के लिए इस बार 243 में से 113 टिकट OBC और EBC वर्ग के उम्मीदवारों को दिए हैं — जिनमें 67 OBC और 46 EBC प्रत्याशी शामिल हैं।
समस्तीपुर की सभा से पीएम मोदी ने इस बड़े सामाजिक वर्ग को साधने की कोशिश की है। हालांकि, इसी समुदाय में यादव जाति भी शामिल है, जो लंबे समय से RJD का प्रमुख वोट बैंक रही है। अब देखना होगा कि 2025 के चुनाव में बिहार की जनता किस पर भरोसा जताती है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
