जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे’, विपक्ष पर बरसे अमित शाह

Amit Shah 78

सारण जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की ओर से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी चुनाव के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। शाह ने दावा किया कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि राज्य का नेतृत्व एक बार फिर नीतीश कुमार ही संभालेंगे।

चार-चार दीपावली मनाने की बात कही शाह ने

अमित शाह ने उत्साहपूर्वक कहा कि इस बार बिहार की जनता को चार-चार दीपावली मनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे और एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा, वह दिन बिहार के लिए एक बड़ी दीपावली साबित होगा। गृह मंत्री ने मंच से जनता का आह्वान किया कि वे राज्य में स्थिर और विकासोन्मुख सरकार के लिए एनडीए को दोबारा अवसर दें।

जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे’

सभा के दौरान अमित शाह ने विपक्षी दलों कांग्रेस और राजद पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की जोड़ी बिहार को एक बार फिर “जंगलराज” की ओर ले जाने की कोशिश कर रही है। शाह ने आरोप लगाया कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार में अपराध, अपहरण और भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि एनडीए सरकार ने प्रदेश को विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में सड़कों, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में जो बदलाव दिख रहा है, वह एनडीए सरकार की नीतियों का परिणाम है।अमित शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे जाति और भावनाओं के नाम पर नहीं, बल्कि विकास और स्थिरता के आधार पर मतदान करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक सरकार चुनने का नहीं, बल्कि बिहार के उज्जवल भविष्य का निर्णय करने का समय है। शाह ने भरोसा जताया कि सारण सहित पूरे राज्य में एनडीए उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे और राज्य को फिर से विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे।सभा में उमड़ी भीड़, नेताओं की रही बड़ी मौजूदगीतरैया प्रखंड के मंझोपुर गांव में आयोजित इस सभा में भाजपा और जदयू के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। मंच से अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की और कहा कि यह चुनाव बिहार को फिर से अंधकार में जाने से रोकने का चुनाव है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *