गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने छोड़ी पार्टी :चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

Nitish Kumar 2

बिहार की सियासत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा धमाका देखने को मिला है। गोपालपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से न सिर्फ जेडीयू में हलचल मच गई है, बल्कि पूरे राजनीतिक माहौल में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि मंडल अब किसी दूसरे दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

टिकट कटने की आशंका बनी इस्तीफे की वजह

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू के भीतर काफी समय से यह चर्चा चल रही थी कि आगामी चुनाव में कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जा सकता है। इसी लिस्ट में गोपाल मंडल का नाम भी बताया जा रहा था। कहा जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व गोपालपुर सीट से आरजेडी के पूर्व सांसद शैलेश कुमार को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रहा था। ऐसे में गोपाल मंडल का राजनीतिक भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा था, जिसके चलते उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला किया।इस्तीफे के बाद गोपाल मंडल ने जेडीयू की नीतियों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं के लिए उभरने के अवसर खत्म हो गए हैं। मंडल का कहना है कि जेडीयू की नीतियों से समाज का यह वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जनदबाव और समाज के हित में वे इस निर्णय को लेने के लिए मजबूर हुए हैं।

नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे मंडल

गोपाल मंडल लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नज़दीकी माने जाते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके विवादित बयानों के चलते पार्टी नेतृत्व उनसे नाराज़ चल रहा था। माना जा रहा है कि उनकी बयानबाजी ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद नेतृत्व ने उनके टिकट पर पुनर्विचार शुरू कर दिया था।फिलहाल गोपाल मंडल आगे कौन सा राजनीतिक रास्ता अपनाएंगे, यह साफ नहीं है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे किसी नए दल से विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। हालांकि उन्होंने अब तक अपने अगले कदम को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *