गंगा घाटों पर संगीत का जादू: ए.आर. रहमान वाराणसी में पहली बार गंगा के किनारे करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

AR Rahman 1

संगीत के जादूगर ए.आर. रहमान अब वाराणसी के पवित्र घाटों पर अपनी संगीत कला से नया रंग भरने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के इस ऐतिहासिक शहर में रहमान पहली बार लाइव प्रस्तुति देंगे, जो एनडीटीवी गुड टाइम्स के नए प्लेटफॉर्म के तहत आयोजित की जाएगी। यह प्लेटफॉर्म लाइव कॉन्सर्ट और सांस्कृतिक अनुभवों को एक नए आयाम में पेश करने का वादा करता है।रहमान ने इस अवसर पर अभिनेत्री और सिंगर श्रुति हासन के साथ बातचीत में साझा किया कि गंगा किनारे पर संगीत प्रस्तुत करना उनके लिए बेहद भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार वाराणसी जाने का अवसर मिला, लेकिन हमेशा किसी कारणवश वह योजना पूरी नहीं हो सकी। “मैं 1997 में वहां जाने वाला था, लेकिन नहीं जा सका। बाद में आनंद एल. राय की फिल्म ‘रांझणा’ के लिए बुलाया गया, लेकिन फिर भी समय नहीं मिला। लगता है अब यह सही समय है,” रहमान ने बताया।

‘झाला’ के साथ संगीत का नया रूप

वाराणसी में रहमान अपने राग आधारित बैंड ‘झाला’के साथ परफॉर्म करेंगे, जिसे उन्होंने WAVES Summit 2025 के लिए तैयार किया है। यह बैंड 500 प्रतिभागियों में से चुने गए 12 कलाकारों का समूह है। रहमान ने बताया कि इसका मकसद भारतीय शास्त्रीय संगीत को एक आधुनिक और वैश्विक रूप में पेश करना है। उनका कहना है, “हम चाहते हैं कि लोग भारतीय संगीत को केवल परंपरा के रूप में नहीं, बल्कि एक नए अनुभव के रूप में महसूस करें।”

शांति, प्रेम और सांस्कृतिक संदेश

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को याद करते हुए रहमान ने कहा कि उनका योगदान सीमाओं से परे है। वाराणसी में ‘झाला’ के बाद वे सूफी गीतों की प्रस्तुति देंगे, जो किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं। रहमान ने कहा कि यह संगीत कार्यक्रम प्रेम और दोस्ती का संदेश फैलाएगा। उनका मानना है कि यह वही ‘पीस कॉन्सर्ट’ होगा, जिसकी आज दुनिया को जरूरत है।गंगा की लहरों के बीच जब रहमान के सुर गुंजेंगे, तो वाराणसी की गलियां और घाट संगीत की आत्मा से भर उठेंगे। यह सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति, शांति और आध्यात्मिक अनुभव का संगम साबित होगा। इस अनोखी प्रस्तुति के साथ रहमान फिर से संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने जा रहे हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *