भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन स्व. प्रकाश नाथ को ‘नेट फ्लिक्स’ पुस्तक विमोचन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Net Flicks Book Launch

New Delhi: राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में गुरुवार यानि आज एक विशेष आयोजन में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन विश्व चैंपियन स्व. प्रकाश नाथ की विरासत को नमन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय लोकपल्ली और अक्षय लोकपल्ली द्वारा लिखित पुस्तक ‘नेट फ्लिक्स: इंडिया’स स्मैशिंग अफेयर विद द शटल’ का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक भारत के बैडमिंटन चैम्पियनों की उस स्वर्णिम यात्रा को दर्शाती है, जिन्होंने अपने समय में देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि

इस आयोजन में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मंत्री श्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. प्रकाश नाथ के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय खेल जगत में उनके जैसे समर्पित खिलाड़ियों की भूमिका नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर देश की जानी-मानी महिला मैराथन तैराक और ‘भारत की जलपरी’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. मीनाक्षी पाहुजा को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

इसके साथ ही, जिनके जीवन और उपलब्धियों पर यह पुस्तक आधारित है — स्व. प्रकाश नाथ की बेटी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भावनात्मक और गरिमामय बना दिया

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे हाई टी से हुई, जिसके बाद शाम 7 बजे से 9 बजे तक पुस्तक विमोचन और इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। आयोजन का स्थल Lecture Hall 1, Annexe, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली रहा। इस मौके पर खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार और साहित्य प्रेमी भी उपस्थित रहे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *