मुंबई को मिला दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने किया भव्य उद्घाटन

Navi Mumbai International airport 2

मुंबई में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मुंबई के लोगों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। मुंबई को आखिरकार अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि महाराष्ट्र और पूरे देश की विकास यात्रा में एक नया मील का पत्थर है।

कांग्रेस पर हमला

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने 2008 के मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है, इसलिए आतंकियों ने इसी शहर को निशाना बनाया था। लेकिन उस समय सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने आतंकवाद के सामने कमजोरी दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता, जो उस वक्त गृहमंत्री थे, ने खुद स्वीकार किया है कि मुंबई हमले के बाद भारतीय सेनाएं पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार थीं, लेकिन विदेशी दबाव के चलते उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस को देश के हित से ज्यादा दूसरे देशों की चिंता क्यों थी?प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में जब उन्हें देश की सेवा का अवसर मिला, तब उन्होंने एक सपना देखा था कि देश का हर आम नागरिक हवाई सफर कर सके। उन्होंने बताया कि उस समय देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, जबकि आज इनकी संख्या 160 से भी अधिक हो चुकी है। मोदी ने कहा कि उड़ान योजना’ के तहत लाखों लोगों ने पहली बार विमान यात्रा का अनुभव किया और यह साबित हुआ कि भारत अब नई ऊंचाइयों की ओर उड़ान भर रहा है।

युवाओं को मिल रहे हैं नए अवसर

प्रधानमंत्री ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सरकार की नीतियां रोजगार सृजन पर केंद्रित हैं। उन्होंने बताया कि वधावन पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट न केवल अर्थव्यवस्था को रफ्तार देते हैं, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में अब पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू हो चुकी है, जिससे शहरवासियों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी और यात्रा में समय की बचत होगी।पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में सरकार ने देशभर की आईटीआई को उद्योग जगत से जोड़ने के लिए 60,000 करोड़ रुपए की ‘पीएम सेतु योजना’ शुरू की है। महाराष्ट्र में भी अब सैकड़ों तकनीकी संस्थानों में ड्रोन, सोलर एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा,आज भारत के युवाओं के पास असीम संभावनाएं हैं, बस जरूरत है उन्हें दिशा और अवसर देने की।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *