साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। ये एक्सीडेंट तेलंगाना के NH-44 पर हुआ है। उनके साथ कार में उनके परिवार के सदस्य भी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बोलेरो ने अचानक राइट टर्न ले लिया जिसकी वजह से उनकी विजय की कार से टक्कर हो गई। अच्छी बात ये है कि हादसे में विजय देवरकोंडा और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई है। सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
कार हादसे का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा की क्षतिग्रस्त कार के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कार में कुछ निशान देखे जा सकते हैं। हादसे में कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा है, इसके अलावा कोई हताहत नहीं हुई और एक्टर और उनके ड्राइवर दोनों ही इसमें सुरक्षित हैं। घटना दोपहर के लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। एक्टर हैदराबाद जा रहे थे, तभी एक कार अचानक राइट साइड में मुड़ गई और उनके कार का बायां हिस्सा इस कार से टकरा गया।
विजय ने दिया ख़बर
विजय ने फैंस को अपडेट देते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “सब ठीक है। कार डैमेज हो गई है, लेकिन हम सब ठीक हैं। मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी-अभी घर लौटा हूं। सिर में दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से सबकुछ ठीक हो जाएगा। तो आप सभी को ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत होइए।”
सगाई को लेकर चर्चे में है विजय
बता दें कि विजय देवरकोंडा इन दिनों रश्मिका मंदाना के साथ सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 3 अक्टूबर को सगाई कर ली थी। इसके बाद विजय अपने परिवार के साथ भगवान श्री सत्य साईं बाबा की समाधि पर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विजय के हाथ में एक अंगूठी नजर आई, जिसे देखकर यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि यह उनकी सगाई की अंगूठी हो सकती है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1