दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को और मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की गई है। सरकार और निजी क्षेत्र के सहयोग से शुरू की गई यह मुफ्त एम्बुलेंस सेवा जरूरतमंद लोगों तक त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता पहुंचाने का काम करेगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस सेवा का उद्घाटन करते हुए इसकी महत्वता पर प्रकाश डाला और निजी अस्पताल के इस कदम की सराहना की।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस
यह सेवा आकाश कम्युनिटी लाइफ सेवर्स (एसीएलएस) नामक पहल के तहत शुरू की गई है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 10 अत्याधुनिक एम्बुलेंस तैनात की गई हैं, जो 24×7 उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक वाहन में कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, वेंटिलेटर, सक्शन मशीन, इन्फ्यूजन पंप, ग्लूकोमीटर, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर, स्कूप स्ट्रेचर और स्पाइन बोर्ड जैसी अत्याधुनिक उपकरण मौजूद हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षित पैरामेडिक स्टाफ और जरूरी आपातकालीन दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी।
तकनीक के जरिए त्वरित सेवा
इन एम्बुलेंस में एआई, जीपीआरएस ट्रैकिंग और सीसीटीवी जैसी तकनीकें लगी हैं, जिससे हर वाहन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। यह सुनिश्चित करेगा कि हर मरीज को समय पर और सुरक्षित चिकित्सा सहायता मिल सके। इस मुफ्त सेवा का लाभ लेने के लिए लोग टोल-फ्री नंबर 1800-303-8888 पर कॉल कर सकते हैं।उद्घाटन समारोह में निजी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशीष चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का असली मतलब समय पर मदद पहुंचाना है। मुफ्त एम्बुलेंस सेवा हर जरूरतमंद तक तुरंत और प्रभावी देखभाल पहुंचाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर सेकेंड कीमती है और इस पहल से जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1