दशहरा उत्सव: बारिश के बीच लाल किले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया रावण दहन

Draupadi Murmu 2

आज 2 अक्टूबर है और आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और शारदीय नवरात्रि का दशहरा यानी की विजयदशमी भी है। विजयदशमी को लेकर पूरे देश में अलग ही उत्साह देखने को मिलती है क्योंकि इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की स्थापना की थी। इसीलिए हर साल दशहरे पर रावण का पुतला दहन किया जाता है और यह संदेश दिया जाता है की बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों ना हो एक न एक दिन अच्छाई की जीत होती ही है। इसी क्रम को लेकर दिल्ली के लाल किले के मैदान में गुरुवार को दशहरा उत्सव बारिश के बीच पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में शामिल होकर पारंपरिक तीर चलाकर रावण दहन की शुरुआत की। यह आयोजन धार्मिक रामलीला समिति की ओर से आयोजित किया गया था।

रावण दहन और ऑपरेशन सिंदूर का संदेश

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा सिर्फ बाहरी रावण के विनाश का पर्व नहीं है, बल्कि यह हर इंसान को अपने भीतर की बुराइयों से लड़ने और उन्हें खत्म करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान आतंकवाद के रावण पर निर्णायक जीत का प्रतीक है। 7 मई को पाकिस्तान में आतंकी ढांचे के खिलाफ यह सैन्य कार्रवाई की गई थी। यह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के जवाब में था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी।राष्ट्रपति ने कहा, “जब आतंकवाद मानवता पर प्रहार करता है, तो उसका जवाब देना अनिवार्य हो जाता है। ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि हम अपने सैनिकों के साथ खड़े हैं और उनकी वीरता को नमन करते हैं।”

बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब

बारिश के बावजूद लाल किले के मैदान में भारी भीड़ जुटी। लोग रावण दहन देखने पहुंचे और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया। हालांकि, लगातार हुई बारिश के कारण कई जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भीगकर खराब हो गए, जिससे दहन करने में कठिनाई आई।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। वहीं लालकिला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला समिति के मंच पर अभिनेता बॉबी देओल ने रावण के पुतले पर तीर चलाया। उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग मंच की ओर उमड़ पड़े और उन्हें कैमरे में कैद करने लगे। समिति की ओर से उन्हें गदा, पट्टका और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।इसी मैदान में नवश्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने भी रावण दहन का तीर चलाया। हालांकि यहां भी पुतले बारिश में भीगने के कारण ठीक से जल नहीं पाया।बारिश के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आईपी एक्सटेंशन की रामलीला में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसी तरह गृहमंत्री अमित शाह का पीतमपुरा रामलीला में जाना भी स्थगित कर दिया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौसम की वजह से किसी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाईं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *