New Delhi: सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावक रहे पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 वर्ष की आयु में गुरुवार सुबह 4:15 बजे निधन हो गया। उनकी बेटी नम्रता मिश्र ने जानकारी दी कि निधन के समय वे मीर्जापुर स्थित अपने घर पर थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। बता दें कि तीन सप्ताह पहले उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था और तब से वे लगातार अस्वस्थ थे।
इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति
कार्डियक अटैक के बाद उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके सीने में संक्रमण और खून की कमी की पुष्टि हुई थी। लगभग तीन सप्ताह इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके बाद उनकी बेटी उन्हें मीर्जापुर लेकर आईं और रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर नहीं हो सकी।
कला और सम्मान
आजमगढ़ में जन्मे पंडित छन्नूलाल मिश्र ने बनारस को अपनी कर्मभूमि बनाया। वह बनारस घराने के प्रतिनिधि कलाकारों में गिने जाते थे। उन्हें 2010 में पद्मभूषण और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यश भारती सम्मान प्राप्त हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में वे प्रस्तावक रहे थे।
संगीत जगत में शोक की लहर
पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र ने ठुमरी, दादरा, चैती और भजन गायन को नई ऊंचाई दी। उनकी सुरीली आवाज और अनूठी शैली ने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाया। उनके निधन से संगीत जगत में गहरा शोक है। संगीत प्रेमियों और शिष्यों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।
×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
