17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में धर्मगुरु चैतन्यानंद घिरा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Chaitanyanand Case

New Delhi: स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार (25 सितंबर) को जानकारी दी कि आरोपी हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखता था। कैमरे न केवल संस्थान परिसर में बल्कि छात्रावास की लॉबी और शौचालयों के बाहर भी लगाए गए थे, जो सीधे उसके फोन से जुड़े थे।

बीएमडब्ल्यू कार से छात्राओं को ले जाता था ऋषिकेश

चैतन्यानंद पर आरोप है कि उसने 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अपनी बीएमडब्ल्यू कार से ‘औद्योगिक दौरे’ के बहाने छात्राओं को ऋषिकेश ले गया। पुलिस ने कार को संस्थान के बेसमेंट से जब्त कर लिया है और उसके डैशकैम फुटेज की जांच की जा रही है। प्राथमिकी में यह भी दर्ज है कि कार में छात्राओं को पूजा कराने, गाने बजाने और अनुचित टिप्पणियां करने की घटनाएं हुईं।

सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ और शोषण के आरोप

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने संस्थान के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) सिस्टम से छेड़छाड़ कर अहम सबूत नष्ट कर दिए। हालांकि पुलिस का मानना है कि जब्त की गई कार से मिले डैशकैम फुटेज से ठोस सबूत मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरस्वती ने अपने कार्यालय को कथित तौर पर ‘यातना कक्ष’ में बदलकर शोधार्थियों का शोषण किया, हालांकि पुलिस ने तलाशी के दौरान ऐसा कोई कक्ष मिलने से इनकार किया है।

संस्थान की संपत्तियों का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल

जांच में यह भी सामने आया कि सरस्वती ने संस्थान पर अपना नियंत्रण मजबूत कर लिया था। उसने कथित रूप से जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम की संपत्तियों को निजी कंपनियों को किराए पर दिया और प्राप्त धन से महंगे लक्ज़री वाहन खरीदे। अब तक पुलिस ने उससे जुड़ी दो कारें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ वसंत कुंज उत्तर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *