जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा: गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में होगा दोबारा पोस्टमार्टम

Tribute To Zubeen Garg

New Delhi: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के अकस्मिक निधन ने पूरे प्रदेश और संगीत जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि लोगों की मांग पर गायक का पोस्टमार्टम गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह कराया जाएगा। इसमें एम्स के डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। सीएम ने कहा कि इस प्रक्रिया में करीब 1 से 1.30 घंटे का समय लगेगा।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतिम दर्शन
पोस्टमार्टम के बाद जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ले जाया जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन कराए जाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, मेघालय के उपमुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

सिंगापुर में हुआ हादसा
52 वर्षीय जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान हुई। नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) में परफॉर्म करने पहुंचे जुबीन स्कूबा डाइविंग के लिए समुद्र में उतरे, जहां डूबने से उनकी जान चली गई। यह खबर सामने आते ही देशभर में उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

40 से अधिक भाषाओं में गाए गीत
जुबीन गर्ग को ‘असम की आवाज़’ कहा जाता था। उन्होंने असमिया, हिंदी और बंगाली के अलावा 40 से अधिक भाषाओं में गीत गाए। बॉलीवुड में उनका गाना ‘या अली…’ ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई। उनके निधन से संगीत जगत ने अपनी एक अनमोल धरोहर खो दी है।

×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *