मोहम्मद आमिर का पोस्ट वायरल, विराट कोहली को बताया भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा और नेक खिलाड़ी

Virat

एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। भारत ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। भारत ने पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला था। जिसमें भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम दर्ज की इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला खेला गया। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और पाकिस्तान को हर का सामना करना पड़ा। इसके बाद मैच खत्म होते ही भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पाकिस्तानी टीम इस बात से नाराज होकर भारतीय टीम के खिलाफ कंप्लेंट कर रही है और यह मुद्दा लगातार तुल पड़ रहा है।भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का एक सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, 14 सितंबर को खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी थी। अब दोनों टीमों की भिड़ंत 21 सितंबर को सुपर-4 चरण में होनी है।

विराट कोहली की तारीफ में आमिर की पोस्ट

मोहम्मद आमिर ने अपने आधिकारिक अकाउंट से भारतीय स्टार विराट कोहली के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “एक बात तय है, विराट भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हैं।” आमिर की इस पोस्ट ने पूरे विवाद के बीच नया रंग भर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से परहेज किया था। यही नहीं, टॉस के दौरान भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था।इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया और आईसीसी को रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीसीबी ने आईसीसी को दो अलग-अलग मेल भेजकर पायक्रॉफ्ट को यूएई के खिलाफ होने वाले मैच से हटाने की मांग भी की। हालांकि, आईसीसी ने पाकिस्तान की दोनों मांगों को सख्ती से खारिज कर दिया। इस फैसले से नाराज पाकिस्तानी खेमे ने यूएई के खिलाफ अपना मुकाबला करीब एक घंटे की देरी से शुरू किया। विराट कोहली भारत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि देश और विदेशों में भी अपना जलवा बिखरा है। पूरी दुनिया उनके काबिलियत की तारीफ करते हैं और वह लाखों करोड़ों दिलों में राज करते हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 मुकाबले के बाद हैंडशेक विवाद ने तुम पकड़ लिया है तो वही अब मोहम्मद आमिर की विराट कोहली को लेकर किया गया पोस्ट अलग सुर्खियां बटोर रहा है।

पायक्रॉफ्ट का जवाब और गलतफहमी का मामला

पीसीबी ने दावा किया था कि पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान और टीम मैनेजर से माफी मांगी, लेकिन बाद में साफ हो गया कि उन्होंने केवल गलतफहमी पर खेद जताया था। आईसीसी ने भी स्पष्ट किया कि मैच रेफरी ने किसी तरह के प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया और यदि जरूरत होती तो वह औपचारिक रूप से संस्था को सूचित करते।पूरे मामले के बाद आईसीसी ने उल्टा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ही चेतावनी जारी कर दी। आईसीसी का कहना था कि यूएई मैच से पहले पाकिस्तान टीम ने मीटिंग के विजुअल्स सोशल मीडिया पर डालकर नियमों का उल्लंघन किया है। बोर्ड को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न हो। साथ ही, आईसीसी ने यह भी संकेत दिए हैं कि लगातार विवाद और प्रोटोकॉल तोड़ने पर पाकिस्तान टीम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *