पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला के नाम पर पॉडकास्ट लॉन्च का किया ऐलान

Parag Tyagi

मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी लगातार उन्हें याद करने और उनकी यादों को जीवित रखने की कोशिश कर रहे हैं। अब उन्होंने फैंस के लिए एक भावुक घोषणा की है। पराग जल्द ही शेफाली के नाम पर एक खास पॉडकास्ट सीरीज़ लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसमें उनकी लव स्टोरी के साथ-साथ उस रात की सच्चाई भी साझा की जाएगी, जब शेफाली ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला के यूं अचानक दुनिया को छोड़ जाना उनके फ्रेंड्स के लिए किसी सदमे से काम नहीं है। मगर परग त्यागी उन्हें उनके फैंस के बीच से धूमिल नहीं होने दे रहे। वह लगातार शेफाली जरीवाला के नाम से अपने काम की शुरुआत कर रहे हैं और उनकी मौजूदगी को सभी को महसूस करवा रहे हैं।

पॉडकास्ट लॉन्च की तारीख का ऐलान

पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो साझा करते हुए बताया कि यह पॉडकास्ट शनिवार, 20 सितंबर को सुबह 11 बजे रिलीज होगा। इस चैनल का नाम रखा गया है “Shefali Parag Tyagi, Pari Aur Simba Ke Papa वीडियो में पराग कहते नजर आए।जैसा मैंने वादा किया था। आज मैं और परी आपको बता रहे हैं कि हमारा चैनल कब शुरू हो रहा है। उस रात क्या हुआ, ये कहानी हम खुद सुनाएंगे।पराग ने अपने वीडियो में अपील की कि उनके फैंस इस पॉडकास्ट को जरूर देखें, क्योंकि जो भी सवाल उनसे लगातार पूछे जा रहे थे, उनके जवाब इसी सीरीज़ में मिलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पॉडकास्ट के दो एपिसोड पहले ही शूट किए जा चुके हैं और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम यानी एडिटिंग और म्यूज़िक का काम चल रहा है। पराग का कहना है कि यह प्रोजेक्ट बेहद खास है, क्योंकि यह शेफाली की विरासत को आगे बढ़ाने का जरिया बनेगा।

स्टूडियो से लाइव झलक

वीडियो में पराग ने उस स्टूडियो का टूर भी दिखाया, जहां पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग हो रही थी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को परफेक्ट बनाने में जुटी हुई है ताकि जब यह दर्शकों के सामने आए तो सब कुछ बेहतरीन लगे।पराग ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हमारे पॉडकास्ट की डेट फाइनल हो चुकी है। लिंक बायो में है। आप सब्सक्राइब करें और अपना प्यार हमें देते रहें, जैसे हमेशा दिया है।”गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से रातों-रात स्टार बन गई थीं और फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी नजर आई थीं। उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। अब पराग त्यागी का यह कदम उनकी यादों को हमेशा फैंस के बीच जिंदा रखने का एक नया प्रयास माना जा रहा है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *