नवंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है।अक्टूबर से दिसंबर तक कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी। इन्हीं में से एक है सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित साउथ डेब्यू फिल्म जटाधरा, जो इस फेस्टिव सीजन में धमाल मचाने को तैयार है। आपको बता दे कि इस फिल्म के साथ सोनाक्षी सिन्हा पहली बार साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो दर्शकों को बेहद पसंद आया है। जिसे देखने के बाद दर्शन फिल्म का इंतजार कर रहे थे सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म निर्माताओं ने आखिरकार इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में साझा किए गए टीज़र वीडियो के साथ घोषणा की गई कि जटाधरा 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी।फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अभिनेता सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिसको लेकर दर्शकों में उत्सुकता साफ झलक रही है। इसके अलावा दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी और रोहित पाठक जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में से एक है। जिन्होंने दबंग, अकीरा, राउडी राठौर जैसे सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं।
निर्देशन और निर्माण
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जयसवाल और वेंकट कल्याण ने मिलकर किया है। वहीं, उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा जैसे नामी निर्माता मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के विजुअल्स और कहानी को लेकर मेकर्स का दावा है कि दर्शकों को एक अनोखा अनुभव मिलेगा।रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अंधकार की गहराइयों के बाद एक उदय जरूर होता है।” फैंस इस लाइन को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स में फिल्म के प्रति अपनी बेसब्री जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वे इस फिल्म को देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे कि इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल है। खासकर पोस्ट और टीजर रिलीज के बाद सोनाक्षी सिन्हा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यह लुक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1