सिराज का चमकता सितारा: हेनरी और सील्स को पछाड़ा, बने बेस्ट ऑफ द मंथ

Mohammed Siraj 1

New Delhi: एशिया कप 2025 के बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के दम पर अगस्त महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीत लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच में 9 विकेट झटके और भारत को 6 रन से रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत की बदौलत भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर करते हुए एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी अपने पास रखी।

सिराज ने जताई भावनाएं

अवार्ड जीतने के बाद सिराज ने कहा कि यह उनके करियर के लिए बेहद गर्व का पल है। इंग्लैंड दौरे को उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की सबसे कठिन चुनौती बताया। सिराज ने कहा कि इंग्लिश परिस्थितियों और मजबूत बैटिंग लाइनअप के खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल था, लेकिन इसने उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर निकाला। उन्होंने यह भी कहा कि यह अवॉर्ड जितना उनका है उतना ही उनके साथियों और सपोर्ट स्टाफ का भी है।

वूमेन्स कैटेगरी में आयरलैंड की ओर्ला को सम्मान

महिला क्रिकेट कैटेगरी में आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को अगस्त का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज में 144 रन बनाए और 4 विकेट झटके, जिससे आयरलैंड ने 2-1 से सीरीज जीती। इसके अलावा, उन्होंने विमेंस T20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 244 रन और 7 विकेट हासिल किए। ओर्ला ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए साथियों और सपोर्ट स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *