राहुल गांधी पर सीआरपीएफ की कड़ी चेतावनी, बार-बार तोड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के नियम

Rahul Gandhi 8

New Delhi: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चिंता जताई है। सीआरपीएफ के वीवीआईपी सुरक्षा प्रमुख सुनील जून ने 10 सितंबर को लिखे इस पत्र में दावा किया है कि राहुल गांधी कई मौकों पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते और अपनी सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

विदेश दौरों को लेकर सवाल

पत्र में कहा गया है कि पिछले 9 महीनों में राहुल गांधी ने 6 बार विदेश यात्राएं कीं, लेकिन उनकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को पहले से नहीं दी गई। नियमों के अनुसार, Z+ सुरक्षा प्राप्त वीवीआईपी को विदेश दौरे से कम से कम 15 दिन पहले सूचित करना आवश्यक होता है। इसके बावजूद कांग्रेस नेता ने एजेंसियों को अपडेट नहीं किया, जिससे उनकी सुरक्षा टीम को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

रायबरेली दौरे के दौरान भी हुआ उल्लंघन

यह मामला राहुल गांधी के हालिया रायबरेली दौरे के बाद उभरा है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए। करीब 15 मिनट तक उनका काफिला वहीं फंसा रहा, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे।

भाजपा ने साधा निशाना

राहुल गांधी की हालिया मलेशिया यात्रा पर भाजपा ने तंज कसा और इसे ‘उपराष्ट्रपति चुनावों के बीच छुट्टियों की यात्रा’ करार दिया। तस्वीरों में उन्हें विदेशी धरती पर बिना सुरक्षा के घूमते हुए दिखाया गया, जिस पर भाजपा ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *