मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फाइनल मैच का टॉस उछालकर शुभारंभ करने के बाद कहा कि यूपी टी-20 लीग युवाओं के लिए काफी बेहतर प्लेटफार्म है। उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश को कम से कम दो क्रिकेट टीमें दी जाएं, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलें।
सिक्का से हुआ टॉस
योगी ने चुलबुल से सिक्का से कराया टॉस, घंटा बजाकर शुरू करवाया फाइनल – यूपी प्रीमियर टी-20 लीग के फाइनल मैच में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- बीसीसीआई दे यूपी को दो टीमें लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी प्रीमियर टी-20 लीग के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम पहुंचे। उनके पहुंचते ही पूरे स्टेडियम में हर तरफ से योगी-योगी के नारे लगने लगे। मुख्यमंत्री ने रोबोट चुलबुल से सिक्का लेकर दोनों टीमों के बीच टॉस करवाया। इसके बाद घंटा बजाकर उन्होंने काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच फाइनल मैच शुरू करवाया। योगी ने बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मैच का आनंद भी लिया।
हर गांव से लेकर ब्लाक और जनपदों में बन रहे स्टेडियम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि हर गांव में खेल मैदान, हर विकासखंड में मिनी स्टेडियम और हर जनपद में स्टेडियम बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। पुराने खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त कर उभरते खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की योजना भी लागू की जा रही है।
खिलाड़ियों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बीसीसीआई से यूपी को दो टीमें देने की मांग की ताकि प्रदेश के ज्यादा युवाओं को मौका मिल सके। बीसीसीआई उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों और खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनका परिचय लिया और ट्रॉफी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने स्टेडियम में तैयारियों में जुटे कर्मचारियों से भी बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक काम हो रहा है। वाराणसी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस वर्ष के अंत तक पूरा होगा। वहां 70% काम पूरा हो चुका है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1