टैक्स घोटाले पर घिरी ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने दिया इस्तीफा

Angela Rayner

New Delhi: ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम घर खरीद पर टैक्स का कम भुगतान किए जाने से जुड़ी नैतिक जांच के बाद उठाया। रेनर ने स्वीकार किया कि इस साल की गर्मियों की शुरुआत में इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर होव में अपार्टमेंट खरीदते समय उन्होंने पर्याप्त कर का भुगतान नहीं किया था।

प्रधानमंत्री को लिखा त्यागपत्र

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को लिखे अपने त्यागपत्र में एंजेला रेनर ने कहा, “मैं इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।” जवाब में, स्टार्मर ने दुख जताते हुए कहा कि रेनर ने सही फैसला लिया है। उन्होंने लिखा, “राजनीति में आपकी उपलब्धियों को लेकर मेरे मन में केवल प्रशंसा और गहरा सम्मान है।”

कर भुगतान में गड़बड़ी का मामला

रिपोर्टों के अनुसार, रेनर ने 800,000 पाउंड (लगभग 1 मिलियन डॉलर) की संपत्ति खरीद पर स्टांप ड्यूटी टैक्स का उचित भुगतान न करके करीब 40,000 पाउंड बचाए। दिलचस्प बात यह है कि लेबर सरकार में आवास मामलों की प्रभारी रेनर अक्सर उन लोगों की आलोचना करती रही हैं, जो जानबूझकर टैक्स चोरी करते हैं।

रेनर का राजनीतिक सफर

45 वर्षीय एंजेला रेनर ने अपने बचाव में बताया था कि 2023 में तलाक और बेटे की आजीवन विकलांगता से जुड़ी जटिल परिस्थितियों के कारण वे टैक्स का सही भुगतान नहीं कर सकीं। किशोरावस्था में एकल मां से लेकर ट्रेड यूनियन पदाधिकारी, सांसद और उप प्रधानमंत्री तक उनका सफर ब्रिटिश राजनीति में बेहद दुर्लभ माना जाता है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *