स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान

Bhagwant Mann

New Delhi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्वास्थ्य बिगड़ने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सीएम मान को पेट में इंफेक्शन और दो दिन से तेज बुखार की शिकायत थी। शुरुआत में वे घर पर ही आराम कर रहे थे, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बाढ़ प्रभावित इलाकों के लगातार दौरे

दरअसल, इस समय पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। हालांकि, पिछले दो दिनों से तबीयत खराब होने के कारण वे अपने आवास पर ही आराम कर रहे थे।

अरविंद केजरीवाल ने लिया स्वास्थ्य का हाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भगवंत मान से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद केजरीवाल कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत कार्यों का जायजा लिया तथा प्रभावित लोगों से बातचीत की।

बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत

गौरतलब है कि पंजाब इन दिनों दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं, जिससे पंजाब में हालात गंभीर बने हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक बाढ़ से 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, करीब 1.75 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *