दिल्ली में बाढ़ का खतरा, कल शाम से बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका, निचले इलाके अलर्ट पर

Delhi Flood Alert

New Delhi: राजधानी दिल्ली में कल मंगलवार की शाम से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण है हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया भारी मात्रा में पानी। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 7 बजे से 10 बजे तक महज तीन घंटे में करीब 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अनुमान है कि यह पानी कल शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

कितनी मात्रा में छोड़ा गया पानी

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 7 बजे 2,72,745 क्यूसेक, 8 बजे 3,11,032 क्यूसेक और 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी बैराज से छोड़ा गया। वहीं, सुबह 10 बजे का आंकड़ा 3,21,653 क्यूसेक रहा। इस तरह 7 बजे से 10 बजे तक कुल 12 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। इसके बाद भी पानी का डिस्चार्ज जारी रहा और सुबह 11 बजे 3,19,000 क्यूसेक तथा दोपहर 12 बजे 3,23,180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यानी सुबह से दोपहर तक कुल 18 लाख क्यूसेक से अधिक पानी बैराज से निकल चुका है।

किन इलाकों पर होगा असर

हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी का सीधा असर दिल्ली के निचले इलाकों में देखने को मिलेगा। गढ़ीमांडू, उस्मानपुरा, यमुना बाजार, मयूर विहार पुस्ता और ओखला जैसे क्षेत्रों में पानी भरने की संभावना जताई गई है। हालात बिगड़ने पर बस अड्डे के आसपास तक पानी पहुंच सकता है।

प्रशासन की चुनौती

तेजी से बढ़ रहे पानी के स्तर को देखते हुए प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *