New Delhi: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री और कॉमेडियन प्रिया मराठे का 31 अगस्त 2025 को मुंबई में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रिया पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं। 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मीं प्रिया ने अपनी पढ़ाई यहीं से पूरी करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने मराठी धारावाहिक ‘या सुखानोया’ और ‘चार दिवस सासुचे’ से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही टीवी की पहचान बन गईं।
पवित्र रिश्ता से मिली पहचान
प्रिया मराठे को टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में वर्षा सतीश की भूमिका से खास पहचान मिली। इसके अलावा वह ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में ज्योति मल्होत्रा के किरदार में भी दिखाई दीं, जो 2012 में सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। उन्होंने ‘तू दशम मैं’, ‘भागे रे मन’, ‘जयस्तुते’ और ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ जैसे धारावाहिकों में भी अहम भूमिकाएँ निभाईं।
फिल्मों में भी दिखाया अभिनय कौशल
टीवी के साथ-साथ प्रिया ने फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। 2008 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘हमने जीना सीख लिया’ में अभिनय किया। इसके अलावा गोविंद निहलानी निर्देशित मराठी फिल्म ‘ती अणि इतार’ में भी वह नजर आईं, जिसमें सुबोध भावे, सोनाली कुलकर्णी और अमृता सुभाष जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली प्रिया मराठे की कमी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री लंबे समय तक महसूस करेगी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
