पीएम मोदी ने जापान में किया बुलेट ट्रेन में सफर

PM Modi 2025 08 31T090810.339

शनिवार को पीएम मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन में सफर करते हुए टोक्यो से सेंडाई तक का सफर किया। जापानी प्रधानमंत्री ने इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने जेआर ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय रेल चालकों से भी मुलाकात की।

भारत में तेजी से चल रहा है बुलेट ट्रेन पर काम

भारत में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है, जिसे भारत-जापान साझेदारी की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। आने वाले कुछ सालों में यह सेवा शुरू हो जाएगी। भारत का लक्ष्य देश में लगभग 7,000 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क तैयार करना है, जिसका बड़ा हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विकसित होगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत से लोको पायलटों को जापान भेजा गया है, जहां वे बुलेट ट्रेन चलाने की उन्नत तकनीक और संचालन की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 राज्यपालों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 राज्यपालों के साथ बैठक की
वहीं, बुलेट ट्रेन से सेंडाई रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में 16 जापानी प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत राज्य-प्रान्त सहयोग को मज़बूत करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में भारतीय राज्यों और जापानी प्रान्तों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

कुछ सालों में शुरू होगी सेवा

भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ाने का काम तेजी से किया जा रहा है. बुलेट ट्रेन भारत और जापान के बीच एक प्रमुख परियोजना है. ये सेवा कुछ सालों में शुरू हो जाएंगी. लक्ष्य देश में उच्च-गति रेल का 7,000 किलोमीटर लंबा नेटवर्क बनाना है. इसका अधिकतर हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से होगा.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *