दलीप ट्रॉफी में औकिब नबी का कमाल, चार गेंदों पर चार विकेट लेकर रचा इतिहास

Aukib Nabi

New Delhi: दलीप ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। नार्थ जोन की ओर से खेल रहे जम्मू-कश्मीर के औकिब नबी ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने ईस्ट जोन के खिलाफ लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर बड़ा कारनामा किया। दलीप ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्पेल में उन्होंने कुल पांच विकेट झटके।

जम्मू-कश्मीर के सितारे ने लिखी नई कहानी

औकिब नबी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं और नार्थ जोन की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने ईस्ट जोन के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी कर सभी को चौंका दिया। गौरतलब है कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक तीन खिलाड़ी चार गेंदों पर चार विकेट ले चुके हैं, लेकिन वे सभी रणजी ट्रॉफी में हुए थे। दलीप ट्रॉफी में ऐसा करने वाले औकिब नबी पहले गेंदबाज बने हैं।

1988 से अब तक के रिकॉर्ड

इस रिकॉर्ड की शुरुआत साल 1988 में हुई थी, जब दिल्ली के शंकर सैनी ने पहली बार चार गेंदों पर चार विकेट झटके थे। इसके बाद 2018 में जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मुधासिर ने राजस्थान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। वहीं 2024 में मध्य प्रदेश के कुलवंत खेजरोलिया ने बड़ौदा के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट लिए। अब औकिब नबी ने दलीप ट्रॉफी में यह दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

औकिब नबी का करियर प्रदर्शन

चार नवंबर 1996 को जन्मे औकिब नबी अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 29 मैच खेलकर 90 विकेट ले चुके हैं। इसमें वे चार बार चार विकेट और आठ बार पांच विकेट लेने का कमाल कर चुके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 29 मुकाबलों में 42 विकेट झटके हैं, जबकि 27 टी20 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए हैं। दलीप ट्रॉफी के मौजूदा मैच में उन्होंने 10.1 ओवर में केवल 28 रन देकर पांच विकेट लिए और अचानक सुर्खियों में छा गए।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *