भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने किया संन्यास की घोषणा

Ravichandran Ashwin

अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा की जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही महीनों के भीतर इस टूर्नामेंट के साथ उनके 16 साल लंबे जुड़ाव का अंत हो गया। अश्विन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अश्विन ने अब आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी. एक्स हैैंडल पर IPL से रिटायर होने का ऐलान करते हुए अश्विन ने अपने इस बड़े फैसले के पीछे की वजह भी बताई .अश्विन ने बताया है कि वो अब क्या करने वाले हैं. अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में 5 टीमों के लिए योगदान दिया है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 221 मैच खेले हैं.

सीएसके टीम को लेकर चर्चा में थे अश्विन

पिछले कुछ समय से इस बात की हलचल थी, कि सीएसके की टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। इस बात को लेकर अश्विन ने सीएसके फ्रेंचाइजी से स्पष्टिकरण भी मांगा था। इस बात से साफ था कि अश्विन और सीएसके के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब उन्होंने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। ऐसा कहा जा रहा था कि अश्विन का सीएसके के साथ मोह भंग हो गया है। अश्विन ने इसी फ्रेंचाइजी से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और इसी फ्रेंचाइजी में रहते आईपीएल करियर का अंत किया।

पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा

अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 14 से 18 दिसंबर के बीच खेले गए गाबा टेस्ट के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था। वे कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे था। ​उन्होंने कहा था, आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन था। मैं क्लब क्रिकेट खेलता रहूंगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *