विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार,राहुल गांधी बोले ये संविधान को बचाने की भी लड़ाई है

Rahul Gandhi 6

देश में पिछले कुछ दिनों से बिहार विधानसभा चुनाव और बिहार में चल रही SIR को लेकर सियासत गरमाया हुआ है। तो वहीं पिछले कुछ समय से वोट चोरी और चुनाव आयोग भी पक्ष और विपक्ष के निशाने पर है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोट चोरी आंदोलन यात्रा शुरू किया है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग और पक्ष मिलकर विपक्षी पार्टियों का वोट चोरी कर रहे हैं। तो वहीं अब इस बीच एक और खबर सुर्खियों में है वह है उपराष्ट्रपति पद का चुनाव। आपको बता दे कि पिछले महीने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से लगातार एक ही सवाल सबके मन में घूम रहा था कि अब देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा। अब जल्दी इस प्रश्न का उत्तर सभी को मिलने वाला है।बता दे कि चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। तो वही सभी पार्टी उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर रहे हैं। जहां एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन का नाम घोषित किया है तो वही आइएनडीआइए ने भी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संविधान को बचाने वाले और संविधान को नष्ट करने वाले के बीच में हो रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष पर साधन निशान

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने वालों और उस पर हमला करने वालों के बीच की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि रेड्डी ने तेलंगाना में जाति जनगणना पर काम किया और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस दृष्टिकोण तैयार किया। राहुल ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने रेड्डी से बातचीत की, तो उनकी जेब में संविधान की प्रति थी। रेड्डी ने उन्हें बताया कि वे पिछले 52 वर्षों से संविधान अपने साथ रखते हैं क्योंकि किसी भी कानूनी बहस का अंतिम उत्तर संविधान ही होता है। राहुल ने कहा कि यही प्रतिबद्धता आज देश को चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सदैव देश की रक्षा और संविधान की मर्यादा को बनाए रखने के लिए काम करते हैं ।ना कि विपक्षियों के तरह उसे तोड़कर अपने हिसाब से देश को चलाएं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा संसदीय बहुमत का बार-बार दुरुपयोग हुआ है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि वे देश की एजेंसियों को अपने खेल में शामिल कर विपक्ष पर हमला कर रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीते 11 वर्षों में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी संसदीय बहुमत का बार-बार दुरुपयोग किया है। और लगातार पक्ष मिलकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो जैसी स्वायत्त एजेंसियों को विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल किया है। खरगे ने कहा कि अब नए विधेयक भी विपक्षी सरकारों को कमजोर करने और उन्हें अस्थिर करने के औजार बना दिए गए हैं। उनके अनुसार, संसद में लगातार विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है और गंभीर जनहित के मुद्दों पर बहस तक नहीं होने दी जा रही।खरगे ने जोर देकर कहा कि ऐसे समय में बी. सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी विपक्ष की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रेड्डी का जीवन और काम संविधान की आत्मा को दर्शाता है न्याय, करुणा और हर नागरिक को सशक्त बनाने की भावना। विपक्ष का मानना है कि रेड्डी उपराष्ट्रपति पद पर बैठकर न केवल लोकतंत्र की रक्षा करेंगे बल्कि देश को न्याय और एकता की नई दिशा देंगे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *