अमेरिका में फिर गन कल्चर का तांडव, ब्रुकलिन क्लब में गोलियां बरसी, 8 घायल

New York Shooting

New Delhi: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रविवार तड़के एक दर्दनाक घटना देखने को मिली, जब ब्रुकलिन के ‘क्राउन हाइट्स’ इलाके स्थित एक क्लब टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना स्थानीय समय के अनुसार तकरीबन 3:30 बजे उस समय हुई जब क्लब के अंदर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस गोलीबारी में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हुए हैं।

36 खोखे बरामद, एक हथियार भी मिला

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने बताया कि घटना स्थल से 36 खोखे बरामद हुए हैं और पास की एक गली से एक हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस को शक है कि इस पूरी वारदात में एक से अधिक हमलावर शामिल हो सकते हैं। घायल लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक सभी घायलों की उम्र 27 से 61 वर्ष के बीच है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

अमेरिका में लगातार बढ़ रहे गोलीबारी के मामले

अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले टेक्सास के ऑस्टिन शहर में भी एक स्टोर की पार्किंग में गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। यहां तक कि पुलिस और प्रशासन के कड़े प्रयासों के बावजूद बंदूक से होने वाली हिंसा पर रोक नहीं लग पा रही है।

ध्यान खींचते हैं आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले पांच दशकों में अमेरिका में गन कल्चर के कारण 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 33 करोड़ की आबादी वाले इस देश में बंदूकों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। अमेरिकी कानूनों के तहत 18 वर्ष की उम्र में राइफल और छोटी बंदूकें तथा 21 वर्ष की उम्र के बाद अन्य हथियार खरीदे जा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर गन लॉ में जल्द बदलाव नहीं किए गए, तो इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती रहेंगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *