15 अगस्त के मौके पर बॉर्डर 2 का पोस्टर हुआ रिलीज, फैंस के बीच खुशी की लहर

Border 2 poster

आज 15 अगस्त, 2025 को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को बधाई दे रहे हैं। वहीं, इस बीच इस खास मौके पर ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने भी फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर फिल्म का नया दमदार मोशन पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसे देखने के बाद लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और अब मूवी रिलीज का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

बॉर्डर 2 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

15 अगस्त को सनी देओल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉर्डर 2 का मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में हाथ में हथियार लिए सनी देओल फुल देशभक्ति मोड में दिखाई दे रहे हैं। सेना की वर्दी उन पर जच रही है। पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे। फिर एक बार।” यह फिल्म 23 जनवरी की बजाय एक दिन पहले ही यानी 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

अनुराग सिंह के रहे है फिल्म का निर्देशन

‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सनी ने लिखा, “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार! बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 22 जनवरी, 2026 को आएगी।”

‘बॉर्डर 2’ का पोस्टर एकदम दमदार

मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ‘बॉर्डर 2’ का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सनी देओल कंधों पर तोप लिए, आंखों में गुस्सा रखते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार। वहीं, लास्ट में इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी किया गया है।

निर्माताओं और डायरेक्टर की प्रतिक्रिया

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा, “‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की भावना है। ‘बॉर्डर 2’ के जरिए हम उस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं। नई रिलीज डेट दर्शकों को गणतंत्र दिवस वीकेंड में थिएटर्स में एक साथ आने का मौका देगी।”निर्देशक अनुराग सिंह ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज डेट का ऐलान प्रतीकात्मक है। यह दिन हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है जो हमारे सैनिकों ने भारत की आज़ादी के लिए दिए। इस फिल्म के जरिए उनकी अमर भावना को सलाम करना मेरे लिए सम्मान है।”

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *