कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जान को खतरा है, यह दावा उन्होंने अपने वकील के जरिए किया है। कांग्रेस सांसद ने बीते दिन पुणे की MP-MLA कोर्ट में अपने वकील के जरिए लिखित बयान दिया है कि वीर सावरकर के खिलाफ टिप्पणी, उनकी राजनीतिक लड़ाइयों और उनके खिलाफ मानहानि मामले के चलते उनकी जान को खतरा है। राहुल गांधी के वकील मिलिंद दत्तात्रेय पवार ने उनकी तरफ से याचिका दायर की है।
कोर्ट में दायर किया एक आवेदन
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक अदालत में अपनी जान को खतरा बताया है. 13 अगस्त, बुधवार को उन्होंने कोर्ट में एक आवेदन दायर किया. यह आवेदन उनकी विनायक दामोदर सावरकर पर की गई टिप्पणी से संबंधित एक मामले में था. राहुल गांधी ने कोर्ट को बताया कि मौजूदा राजनीतिक माहौल और उनके खिलाफ मानहानि के मामले को देखते हुए, उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है.
वकील ने जाहिर की चिंता
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा पर उनके वकील ने चिंता जाहिर की है विनायक सावरकर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले पर पुणे की एक विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने कहा कि कांग्रेस सांसद की जान को खतरा है।
राहुल गांधी के बयान से हिंदू समुदाय का अपमान
पुणे कोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी के बयान से हिंदू समुदाय का अपमान हुआ है। राहुल ने कहा था कि सच्चा हिंदू कभी हिंसक नहीं होता, नफरत नहीं फैलाता। बीजेपी नफरत और हिंसा फैलाती है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1