टैरिफ वॉर पर शिवराज का संदेश, स्वदेशी अपनाओ, भारत को आत्मनिर्भर बनाओ

Shivraj Singh Chauhan 1

New Delhi: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया टीवी से बातचीत में किसान, ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौता और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखता है, लेकिन राष्ट्रहित सर्वोपरि है और अपने हितों से समझौता नहीं किया जा सकता।

सिंधु जल समझौते पर कांग्रेस पर निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने सिंधु जल समझौते को किसानों के साथ ऐतिहासिक अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया और नहर बनाने का पैसा भी दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अन्याय को समाप्त करते हुए सिंधु जल का उपयोग अब भारत के किसानों के लिए सुनिश्चित किया है, जिससे सूखे खेतों की प्यास बुझाई जा सकेगी।

ट्रंप टैरिफ वॉर और स्वदेशी का संदेश

टैरिफ विवाद पर चौहान ने कहा कि कोई भी समझौता देश के हित को ध्यान में रखकर ही होगा। प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर देशभर में ‘स्वदेशी मार्च’ निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि 144 करोड़ भारतीय खुद इतने बड़े बाजार हैं कि कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता। किसान, युवा, महिलाएं और आम जनता तिरंगा हाथ में लेकर ‘मोदी जी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगा रहे हैं।

विपक्ष और सेना पर टिप्पणी

ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वालों को कठघरे में खड़ा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो लोग सेना पर सवाल उठाते हैं, वे देशवासियों की नजर में गिर जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों का जिक्र करते हुए विपक्ष से छोटी-मोटी बातों से ऊपर उठकर भारत को मजबूत बनाने की अपील की।

किसानों और जनता के लिए संदेश

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि दैनिक जरूरत की वस्तुएं अपने देश में बनी खरीदेंगे। गांव, जिले और प्रदेश के कारीगरों, गरीबों, महिला समूहों और MSMEs को मजबूत करेंगे ताकि भारत आत्मनिर्भर बने। उन्होंने किसानों के लिए उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने, सही दाम देने, प्राकृतिक आपदा में भरपाई और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसे कार्यों का उल्लेख किया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *