बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। हालांकि अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। मगर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टी अपनी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। हालांकि इस समय बिहार में विधानसभा चुनाव से ज्यादा एक दूसरा मुद्दा सुर्खियों में है। बता दे कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को लेकर SIR अभियान को चलाया है। जिसके तहत सभी वोटर लिस्ट को दोबारा वेरीफाई किया जाएगा लेकिन इसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। और विपक्ष चुनाव आयोग के साथ अन्य पार्टियों पर आरोप लग रही है कि इसके जरिए वे उनका वोट काट देंगे। और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ समय पहले वोट चोरी को लेकर कुछ स्टेटमेंट दिए हैं जिसको लेकर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि 17 अगस्त से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राज्य भर में वोट अधिकार यात्रा की अगुवाई करेंगे।
पटना के गांधी मैदान में विशाल रैली
बता दे की इस यात्रा में विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य नेता भी उनके साथ रहेंगे।कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के खिलाफ एक जनआंदोलन का रूप लेगी। पार्टी के अनुसार, यह लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा की लड़ाई है, जिसे अब सड़कों पर उतारा जाएगा।वेणुगोपाल ने बुधवार को इस यात्रा की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के विभिन्न जिलों में व्यापक जनसंपर्क करेंगे। वेणुगोपाल ने बताया कि उन्होंने सासाराम में इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक कर यात्रा की तैयारियों और समन्वय की समीक्षा की है। इस अभियान का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ होगा।
कांग्रेस का करो या मरो नारा
कांग्रेस ने इससे पहले ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को अपने लिए ‘करो या मरो’ का नारा बताया था। पार्टी ने 14 अगस्त की शाम को ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च’ समेत कई कार्यक्रमों की रूपरेखा पेश की है।एनएसयूआई के एआईसीसी प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाले गए। इसके बाद 22 अगस्त से 7 सितंबर तक सभी राज्य मुख्यालयों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ रैलियां आयोजित की जाएंगी।कन्हैया कुमार ने आगे बताया कि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में मताधिकार बचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर पूरा भारत एकजुट है और जनता के समर्थन से यह आंदोलन और मजबूत होगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1