सभी राज्य में राज्य की कार्य प्रणाली को लेकर विधानसभा सत्र किए जाते हैं।जिसमें राज्य से जुड़ी तमाम छोटी बड़ी चीजों को लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे से चर्चा करते हैं। अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। और आपको बता दे की उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस बार एक अनोखा और रिकॉर्ड बनाने वाला सत्र होने जा रहा है। यह सत्र बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली कार्यवाही अगले दिन यानी 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक लगातार बिना किसी ब्रेक के चलेगी। इस दौरान राज्य सरकार के सभी मंत्री बारी-बारी से अपने-अपने विभाग का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि साल 2047 तक प्रदेश के विकास का स्पष्ट रोडमैप तैयार करें।इस विशेष सत्र को लेकर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि योगी सरकार सिर्फ प्रचार पर ध्यान दे रही है और जनता से किए वादों को भूल चुकी है। उन्होंने इस सत्र को “तमाशा” करार देते हुए कहा कि जिन्हें अपना मैनिफेस्टो याद नहीं, वे बस दिखावा कर रहे हैं।
पहली बार 24 घंटे चलेगी विधानसभा
प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब विधानसभा लगातार 24 घंटे चलेगी। इसके लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। मुख्य सचिव ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए कई दौर की बैठकें कीं और विभागीय प्रमुख सचिवों से विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से भी राय ली गई है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि उत्तर प्रदेश केवल बुलडोज़र और धार्मिक मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक विकसित और सशक्त राज्य बनाना ही उनका लक्ष्य है।
सीएम की अपील, सपा का सख्त रुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी से अपील की है कि विजन डॉक्यूमेंट पेश होने के समय वे सदन में मौजूद रहें, लेकिन सपा अपने निर्णय पर अड़ी हुई है। अखिलेश यादव ने इसे “पागलपन” कहा, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने टिप्पणी की कि बीजेपी को सिर्फ सुर्खियां बटोरना आता है। सपा नेता कमाल अख्तर का कहना है कि बीजेपी वादे करने और झूठ बोलने में माहिर है।सत्र के दौरान किस मंत्री को किस समय बोलना है, इसकी पूरी सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों की ड्यूटी बांट दी है ताकि 24 घंटे की यह कार्यवाही बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके। सरकार का मानना है कि यह आयोजन न सिर्फ प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश में एक नई छवि बनाने में मदद करेगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1