साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ अधिकारी के साथ हुआ बहस चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग उन्हें घमंडी कहकर ट्रोल कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है।वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री गेट से अंदर जाने से पहले सुरक्षा जांच से गुजर रहे थे। सीआईएसएफ अधिकारी ने उनसे पासपोर्ट में लगी तस्वीर के मिलान के लिए मास्क हटाने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने शुरुआत में मास्क हटाने से इनकार किया और इस बात पर अधिकारी से बहस करते नजर आए।
टीम के हस्तक्षेप के बाद दिखाया चेहरा
अल्लू अर्जुन ने आरामदायक टी-शर्ट और ट्रैकसूट पहन रखा था। जब सीआईएसएफ कर्मी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए मास्क हटाने को कहा तो एक्टर ने आपत्ति जताई। उनकी टीम का एक सदस्य स्थिति को संभालने के लिए आगे आया, लेकिन अधिकारी अपनी बात पर कायम रहे। अंत में, अभिनेता ने थोड़ी देर के लिए मास्क नीचे किया और चेहरा दिखाने के बाद ही उन्हें एंट्री दी गई।वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे सुरक्षा मानकों के प्रति लापरवाही बताया, वहीं कुछ ने इसे स्टारडम का घमंड करार दिया। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह डाला कि इस तरह के व्यवहार के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।यह विवाद अब ऑनलाइन चर्चा का हिस्सा बन चुका है और लोग लगातार इस पर अपनी राय दे रहे हैं।
एक्टर हो रहे सोशल मीडिया पर ट्रॉल
सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसके जरिए हमें सारी खबरें मिलती है।साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें मास्क हटाने को कहा गया लेकिन एक्टर अधिकारी से बहस करने लगे यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद फैंस लगातार अल्लू अर्जुन को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी अपने प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे थे तो एक्टर को भी नियमों का पालन करते हुए अपना मांस का हटना चाहिए था ना कि अधिकारी से बहस करना चाहिए। वीडियो के सामने आते ही लगातार फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि एक्टर ने बाद में मांस खटाए और अपनी सारी चेकिंग प्रक्रिया पूरी की।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1