रक्षा बंधन के अवसर पर नौ अगस्त को पटना के स्कूलों के 10 बच्चे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से रूबरू होंगे। राष्ट्रपति के साथ बच्चों की होने वाली मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय एकता विषय पर चर्चा होगी। इसमें देश के अन्य राज्यों के विद्यालयों के बच्चे भी शामिल होंगे।
राष्ट्रपति ने छात्राओं को दिया संदेश
राष्ट्रपति महोदय ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने छात्राओं से यह भी आग्रह किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन के लिए अनिवार्य हैं – ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।”
द्रौपदी मुर्मू ने दी थी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सम्मान के हमारे संकल्प को मजबूत करता है। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है। यह अवसर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को संरक्षित करने का भी अवसर है। त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।
पीएम मोदी ने भी दिया संदेश
पीएम मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बच्चों संग राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया। पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पीएम मोदी बच्चों से राखी बंधवाते दिख रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘आज रक्षाबंधन के एक बेहद खास उत्सव की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं। हमारी नारी शक्ति के निरंतर विश्वास और स्नेह के लिए उनका आभार।’ इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने 7 अगस्त को कुछ तस्वीरों को शेयर किया था, जिसमें सीएम मोहन यादव महिलाओं से राखी बंधवाते दिख रहे हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1