कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर गुरुवार के दिन फिर से गोलियों चलीं। यह घटना एक महीने के अंदर दूसरी बार हुई है। राहत की बात ये है कि जब फायरिंग हुई तब कैफे बंद था इसलिए किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई है। इस हमला की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ अपना संबंध बताते हैं।
इस दिन हुई थी पहली बार फायरिंग
कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे में इससे पहले भी फायरिंग की घटना हुई थी. 10 जुलाई को हमलावरों ने ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की थी.q
गोल्डी ढिल्लों ने किया पोस्ट
गोल्डी ढिल्लों ने ऑनलाइन एक पोस्ट के माध्यम से कहा, “जय श्री राम। सत श्री अकाल, राम राम सभी भाइयों को। आज सरे में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी हम लेते हैं। हमने इसको कॉल करने किया था, लेकिन इसको फोन की रिंग नहीं सुनाई दी इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी। अगर इसको दोबारा फोन की रिंग सुनाई नहीं देगी तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।”
खिड़कियों में आए 6 गोली के निशान
गुरुवार सुबह 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड पर स्थित इस कैफे की खिड़कियों में 6 गोली के निशान और टूटा हुआ शीशा दिखाई दिया। सरे पुलिस के अनुसार किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कैफे की इमारत को नुकसान पहुंचा है। इस कैफे की कुछ समय पहले ही ओपनिंग हुई है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1