धड़क 2 की कमाई में गिरावट, छठे दिन की कमाई घटकर लाखों में सिमटी

Dhadak 2 1

हर साल बॉलीवुड कई सारी फिल्में रिलीज करती है जिनमें से कुछ फिल्में दर्शकों के दिल में उतर जाती हैं तो वहीं कई फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में असमर्थ रहती है । बता दे कि इस साल सैयारा फिल्म रिलीज हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। कई सारे बड़े-बड़े फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ते हुए सैयारा नॉनस्टॉप कमाई कर रही है। इसी बीच अब अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। हालांकि सैयारा की क्रेज के सामने दोनों फिल्मों का रंग फीका पड़ता नजर आ रहा है। आपको बता दे की सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही फिल्म धड़क 2 दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है और अब छठे दिन इसका कलेक्शन और भी गिर गया है। वहीं, इसी दिन रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार 2 थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन असली बाज़ी अब भी ‘सैयारा’ के हाथ में है जो कमाई के मामले में बाकी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।

छठे दिन धड़क 2 की कमजोर कमाई

फिल्म धड़क 2 ने अपने छठे दिन महज 66 लाख रुपये का कारोबार किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इसका अब तक का कुल कलेक्शन सिर्फ 15.06 करोड़ रुपये पहुंच पाया है। जबकि इस फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ रुपये है, ऐसे में यह साफ है कि फिल्म अभी तक अपनी लागत का आधा हिस्सा भी नहीं निकाल सकी है। जिस तरह फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है, उसे देखकर यही लगता है कि यह लंबे समय तक थिएटर में टिक नहीं पाएगी। बता दे की धड़क 2, साल 2018 में आई फिल्म धड़क का सीक्वल है। जिसमें जानवी कपूर लीड एक्ट्रेस में थी और फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। फिल्म हाल की धड़क 2 को दशकों से कुछ खास प्रतिक्रिया मिलती नहीं दिख रही है।आपको बता दे की धड़क और धारक 2 फिल्म की कहानी सामाजिक समस्या को दर्शाती है। तो वही सन ऑफ सरदार और सन ऑफ़ सरदार 2 एक कॉमेडी फिल्में है ।

सन ऑफ सरदार 2 की स्थिति थोड़ी बेहतर

वहीं अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 भले ही किसी बड़े रिकॉर्ड को नहीं छू रही हो, लेकिन इसके कलेक्शन में धड़क 2 के मुकाबले स्थिरता दिखाई दे रही है। फिल्म ने छठे दिन 93 लाख रुपये की कमाई की है और इसका कुल कलेक्शन अब 30.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह बात जरूर है कि फिल्म उम्मीद से कम प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसे पूरी तरह असफल नहीं कहा जा सकता। सन ऑफ़ सरदार काशीफल है सन ऑफ सरदार तू जिसमें अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड एक्ट्रेस में थी। सन ऑफ़ सरदार अजय देवगन की करियर की टॉप फिल्मों में से एक है जिसे दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। हालांकि सन ऑफ़ सरदार 2 धारक को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई है।

20वें दिन भी सैयारा का जादू बरकरार

रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा अब भी दर्शकों के दिलों पर छाई हुई है। रिलीज के 20 दिन बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 20वें दिन 1.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अब तक इसकी कुल कमाई 305.89 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म न सिर्फ इस साल की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है बल्कि इसके लंबे समय तक थिएटर में टिके रहने की भी पूरी संभावना है।सोशल मीडिया पर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी में वो गहराई और भावनात्मक जुड़ाव नहीं है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग को सराहा गया है, लेकिन स्क्रिप्ट की कमजोरी के कारण फिल्म में वो प्रभाव नहीं आ सका। दर्शकों को यह भी लगता है कि इस तरह की कहानी पहले कई बार देखी जा चुकी है, जिससे फिल्म में नयापन नहीं लग रहा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *