देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दे कि वे सबसे अधिक लंबे समय तक गृह मंत्री के पद पर रहने वाले पहले गृह मंत्री बन गए है।बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अहम बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा की। इस दौरान पीएम मोदी ने अमित शाह की ऐतिहासिक उपलब्धि को रेखांकित किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया।अमित शाह ने 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। तब से लेकर अब तक, यानी 4 अगस्त 2025 तक वह इस पद पर कुल 2,258 दिन पूरे कर चुके हैं। इस तरह उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जो 2,256 दिन तक इस पद पर रहे थे। यह एक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
गृह मंत्री के रूप में अहम फैसलों की सूची लंबी
बता दे कि गृह मंत्री अमित शाह मैं अपने कार्यकाल के दौरान देश के लिए कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसला भी लिए हैं। जिसमें अनुच्छेद 370 से लेकर तमाम बड़े फैसले शामिल है। आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटे हुए पूरे 6 साल हो गए हैं। और आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। बता दे कि सत्यपाल मलिक के कार्यकाल के दौरान ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया था।बता दे कि देश में अभी मानसून सत्र चल रहा है। जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है।अमित शाह का यह महत्वपूर्ण पड़ाव ऐसे समय पर आया है जब संसद का मानसून सत्र जारी है और कई मुद्दों को लेकर विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच टकराव चल रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि अमित शाह ने ठीक इसी दिन, यानी 5 अगस्त 2019 को संसद में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का ऐलान किया था। इस कदम के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। यह फैसला भारतीय राजनीति के इतिहास में एक साहसिक निर्णय माना जाता है।इसके अलावा, गृह मंत्री रहते हुए अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम, और कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम पहलें की हैं। उनकी स्पष्ट वक्तव्य शैली और विपक्ष को करारा जवाब देने की क्षमता भी उनके राजनीतिक व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।
गोविंद बल्लभ पंत तीसरे स्थान पर
अगर गृह मंत्री के सबसे लंबे कार्यकाल की बात करें, तो इस सूची में अब दूसरे स्थान पर लालकृष्ण आडवाणी हैं। उन्होंने 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक, कुल 2,256 दिन गृह मंत्री के रूप में सेवा दी थी। तीसरे स्थान पर हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद बल्लभ पंत, जो 10 जनवरी 1955 से 7 मार्च 1961 तक, यानी 6 साल और 56 दिन इस पद पर रहे।अमित शाह का यह रिकॉर्ड केवल संख्यात्मक नहीं है, बल्कि यह उनके निर्णयों, नीतियों और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। चाहे वह आंतरिक सुरक्षा को लेकर सख्ती हो या राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करने वाले निर्णय, अमित शाह का कार्यकाल कई मायनों में उल्लेखनीय रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी सार्वजनिक सराहना इस बात का संकेत है कि एनडीए उन्हें केवल एक मंत्री नहीं, बल्कि सरकार की रीढ़ के रूप में देखता है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1