71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 2023 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए और विक्रांत मैसी को 12 वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड दिया गया है। वहीं, फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के रानी मुखर्जी को लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए अवॉर्ड मिला।
शाहरुख खान को मिला अवार्ड
शाहरुख खान को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त, रिद्धि डोगरा जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेंशन और ब्रॉडकास्टिंग के सोर्सेस के मुताबिक, इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को मिला है। 12वीं फेल में उनकी परफॉर्मेंस के लिए ये अवॉर्ड मिला है। ये फिल्म रियल लाइफ घटना पर आधारित थी। विक्रांत ने IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया था। 12वीं फेल को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। विक्रांत के लिए ये फिल्म बहुत स्पेशल है। 38 साल के विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। 2007 में आया शो धूम मचाओ धूम में वो नजर आए थे। लेकिन उन्हें पहचान धरम वीर नाम के शो से मिली थी। वहीं, उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू लुटेरा फिल्म से किया था। इसमें वो देव मुखर्जी के किरदार में नजर आए थे।
पहली बार 1954 में दिए गए थे नेशनल फिल्म पुरस्कार
नेशनल फिल्म पुरस्कार पहली बार 1954 में दिए गए थे। उस वक्त सिर्फ अलग अलग भाषाओं की फिल्मों को ही ये अवॉर्ड्स दिए जाते थे। फिल्मों में काम करने वाले टेक्निशियन और एक्टर्स के लिए ये अवॉर्ड्स साल 1967 से शुरू हुए। उस साल बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार पाने वाली नरगिस पहली अभिनेत्री थीं। उन्हें फिल्म रात और दिन के लिए ये अवॉर्ड दिया गया था। वहीं उत्तम कुमार ने उसी साल एंटोनी फिरिंगी और चिड़ियाखाना के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1