आमिर खान ने ओटीटी ऑफर्स ठुकराने के बाद फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर रिलीज करने का फैसला लिया है। थिएटर रिलीज के बाद खबरें थीं कि उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो का 120 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया है। अब फिल्म 1 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज हो रही है। आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म सितारे जमीन लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी।
आमिर खान प्रोडक्शंस के चैनल पर दिखेगा फिल्म
इस दौरान आमिर ने ये भी बताया कि ‘सितारे जमीन पर’ यूट्यूबर पर आमिर खान प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में आमिर खान प्रोडक्शंस की सारी फिल्में हमारे यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। हम दूसरे प्रोड्यूसर्स की फिल्में भी अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते हमारी कोर टीम, जिसमें मैं और अपर्णा शामिल हैं उनको वह कंटेंट पसंद आए। हमारा मॉडल सब्सक्रिप्शन पर नहीं, बल्कि पे-पर-व्यू पर आधारित है।
ओटीटी पर भी नहीं की जाएगी फिल्म को रिलीज
आमिर खान ने थिएटर रिलीज के बाद सितारे जमीन को ओटीटी रिलीज न करके यूट्यूब मूवीज ऑन डिमांड पर रिलीज करने का फैसला लिया है। वह चाहते हैं कि फिल्म दुनियाभर के लोगों के पास कम दामों में पहुंच सके। मूवी सिर्फ यूट्यूब पर ही देखने को मिलेगी और किसी भी दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं की जाएगी। इसे 1 अगस्त से 100 रुपये में यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
आमिर ने झूठ बोलने के लिए मांगी माफी
आमिर खान ने पहले यह कहा था कि ‘सितारे जमीन पर’ सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। अब फिल्म के यूट्यूब पर आने पर आमिर ने लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिनसे मैंने झूठ कहा कि मैं फिल्म यूट्यूब पर रिलीज नहीं कर रहा। मैंने ऐसा इसलिए किया ताकि थिएट्रिकल बिजनेस को नुकसान न हो। मैं थिएटर बिजनेस के प्रति वफादार हूं। चूंकि यह हमारा पहला प्रयोग था, इसलिए मुझे मजबूरी में झूठ बोलना पड़ा। मेरी आने वाली सभी होम प्रोडक्शन फिल्में पहले थिएटर में रिलीज होंगी और फिर यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल पर देखने को मिलेंगी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1