2025 का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। मानसून सत्र शुरू होते ही पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। मानसून सत्र के दौरान जब भी पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आते हैं। वे लोग किसी न किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू कर देते हैं। जब भी पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आता है हमेशा ही एक दूसरे की कमियों को उजागर करने की कोशिश करते हैं। इस साल मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर का टॉपिक सबसे हाइलाइटेड टॉपिक रहा। जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है अपोजिशन पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल कर रहे हैं। आपको बता दे कि ऑपरेशन सिंदूर तब शुरू किया गया जब पहलगाम में आतंकी हमले में आतंकवादियों ने देश के 26 मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। जिसके जवाबी कार्रवाई के लिए भारत की सेवा ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर दुश्मन देश को करारा जवाब दिया।ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में दिए गए बयान के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूरे संबोधन के दौरान चीन का जिक्र तक नहीं किया, जबकि देश जानता है कि पाकिस्तान को सैन्य और तकनीकी सहायता चीन से मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न तो चीन का नाम लिया और न ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों पर कोई जवाब दिया।राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री का भाषण गौर से सुनिए, उन्होंने चीन का नाम तक नहीं लिया। जबकि पूरे देश को पता है कि पाकिस्तान को टेक्निकल और एयरफोर्स की मदद चीन ने दी थी। डोनाल्ड ट्रंप ने 29 बार बयान दिया, लेकिन उस पर प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। डिफेंस मिनिस्टर और प्रधानमंत्री दोनों ने चीन का जिक्र तक नहीं किया।
पीएम मोदी का जवाब
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर निशाने पर रहते हैं। विपक्ष की पार्टी लगातार उनसे ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े प्रश्न का उत्तर मांग रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने अपनी सुरक्षा को लेकर जो कदम उठाए, उस पर दुनिया के किसी भी देश ने आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि न तो किसी अंतरराष्ट्रीय नेता ने भारत की सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाया और न ही इसे रोकने की कोशिश की गई।पीएम मोदी ने कहा, “9 मई की रात और 10 मई की सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को ध्वस्त कर दिया। आज पाकिस्तान जान चुका है कि भारत का हर जवाब पहले से ज्यादा कड़ा होता है। उसे यह भी आभास हो गया है कि भविष्य में अगर उसने कोई दुस्साहस किया, तो भारत और भी कठोर कदम उठा सकता है।
ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है
पीएम मोदीप्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी दोहराया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोई एकदिवसीय अभियान नहीं है, बल्कि यह भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने संसद में कहा, “मैं आज इस लोकतंत्र के मंदिर में फिर से दोहराता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। अगर पाकिस्तान ने फिर से ऐसी किसी हरकत की सोची भी, तो उसे पहले से ज्यादा मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।प्रधानमंत्री के इस बयान को विपक्ष के लिए एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी का यह कहना कि चीन पर चुप्पी क्यों, इस बहस को और भी गहराई दे सकता है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1