भारतीय मुक्कों ने दम दिखाया, इनाम पाया!

Indian punches

‘इनमें से आपको एक दो नहीं कई एक बिजेंद्र और मैरी कोम मिलेंगे, जोकि देश के लिए ओलम्पिक पदक जीने का मादा रखते हैं,’ भारतीय मुक्केबाजी संघ के चेयरमैन और पूर्व अध्यक्ष अजय सिँह ने मुक्केबाजों के लिए यहाँ नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि भारतीय मुक्केबाजों ने फिर से रफ़्तार पकड़ ली है l मौके पर मौजूद ओलम्पिक पदक विजेता बिजेंद्र सिँह ने सहमति व्यक्त की और माना कि ब्राज़ील और कज़ाकिस्तान में आयोजित विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले और पदक जीतने वाले मुक्केबाजों का मनोबल काबिले तारीफ हैँ l बिजेंद्र ने माना कि हमारे मुक्केबाज सही दिशा में बढ़ रहें हैँ l खासकर,हरियाणा के छोरे – छोरियाँ गज़ब ढा रहे हैं l
इस अवसर पदक विजेताओं के लिए 17.5 करोड़ की पुरुस्कार राशि घोषित की गई l गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले मुक्केबाजों को क्रमशः दो और एक लाख और ब्रांज जीतने पर पचास हज़ार दिए जाएंगे l अजय सिँह ने पुरुष टीम के चीफ कोच पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज धर्मेन्द्र यादव गोगी और महिला टीम के कोच डाक्टर चंद्र लाल की सराहना की और कहा कि उनकी देख रेख में अच्छे रिजल्ट आ रहे हैं l महिला टीम के चीफ कोच डाक्टर लाल ने मुक्केबाजो की कामयाबी का बड़ा श्रेय उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के महासचिव प्रमोद कुमार को दिया और कहा कि उन्होंने डेढ़ साल में छह राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित कर मुक्केबाजों को तैयारी के लिए प्लेटफ़ार्म दिया, जिसका नतीजा सामने हैl उल्लेखनीय हैँ कि प्रमोद 5और 10 हजार मीटर के एथलीट रहे हैं और भारत के लिए एशियाड दौड़ चुके हैं l

भारत ने ब्राज़ील और उज़्बेकिस्तान में कुल 17 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण, कई रजत और कांस्य शामिल हैं।
भारत को अस्ताना में साक्षी (54 किग्रा), जैसमीन लांबोरिया (57 किग्रा), नूपुर (80+ किग्रा) से स्वर्ण पदक मिले, वहीं हितेश गुलिया (70 किग्रा) ने ब्राज़ील में स्वर्ण पदक जीता। खास बात यह रही कि हितेश और अभिनाश जम्वाल (65 किग्रा) ने दोनों टूर्नामेंट्स में पदक जीते । हिटेश को जहाँ एक स्वर्ण और एक रजत पदक मिला जबकि अभिनाश ने दोनों में रजत पदक जीता। अन्य पदक विजेताओं में पूजा रानी (80 किग्रा), मिनाक्षी (48 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), संजू (60 किग्रा), निखिल दुबे (75 किग्रा), नरेंद्र (90+ किग्रा) शामिल हैं। वहीं ब्राज़ील चरण में जदुमणि सिंह (50 किग्रा), मनीष राठौर (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा) और विशाल (90 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *