देशभर में मानसून की धाक, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

heavy rain 5

New Delhi: देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और 27 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, रोहिणी, नरेला, पीतमपुरा, बादली, मुंडका, पश्चिम विहार और पंजाबी बाग जैसे इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, आगरा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी तेज बारिश की चेतावनी है। बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर व देहात और प्रयागराज में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

राजस्थान में कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है। अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, सिरोही और टोंक समेत कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, भरतपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान में यह बारिश 28 से 31 जुलाई तक जारी रह सकती है, जबकि पश्चिमी भागों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है।

बिहार, मध्यप्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का असर

बिहार के पटना, गया, नवादा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उधर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। ओडिशा में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की स्थिति बनी हुई है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *