जगदीप धनखड़ जल्द छोड़ेंगे उपराष्ट्रपति निवास, नए आवास की तलाश जारी

Jagdeep Dhankhar 3

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र सौंपा और तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद से हटने की घोषणा की। उन्होंने पत्र में लिखा कि वे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत इस्तीफा दे रहे हैं। धनखड़ ने अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए कहा कि उन्हें संसद के सदस्यों का स्नेह और विश्वास हमेशा प्रेरित करता रहेगा। साथ ही आपको बता दे की जब भी कोई उपराष्ट्रपति अपने पद से इस्तीफा देता है तो उन्हें उपराष्ट्रपति भवन को भी खाली करना पड़ता है। अब जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद वह जल्द ही उपराष्ट्रपति भवन को खाली करेंगे।इस सप्ताह के अंत तक वे वीपी एन्क्लेव स्थित सरकारी आवास को खाली कर देंगे। फिलहाल, उनके सामान की पैकिंग का काम जारी है और उनके लिए नए ठिकाने की तलाश की जा रही है। हालांकि यह अभी तय नहीं है कि वे दिल्ली में ही रहेंगे या अपने मूल निवास स्थान की ओर रुख करेंगे। बता दे कि नियमों के अनुसार, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपतियों को आजीवन सरकारी आवास की सुविधा दी जाती है। यह आवास दिल्ली या उनके गृह राज्य में हो सकता है। इसके साथ ही, उनके निधन के बाद उनकी पत्नी को भी प्रोटोकॉल के तहत यही सुविधा जारी रहती है।

शायद लुटियंस दिल्ली में होगा राष्ट्रपति का नया भवन

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद अब धनखड़ को वीपी एन्क्लेव का बंगला छोड़ना होगा।जो सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत बनाया गया था। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, धनखड़ को जल्द ही लुटियंस ज़ोन या किसी अन्य प्रमुख क्षेत्र में टाइप VIII श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित किया जाएगा। यह श्रेणी आमतौर पर वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों और प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को दी जाती है। बता दे कि जब भी कोई उपराष्ट्रपति अपने पद से इस्तीफा देता है या वह रिटायर होते हैं तो उन्हें सरकार के तरफ से आजीवन के लिए एक बंगला दिया जाता है। जिसे उनके मृत्यु के बाद उनकी पत्नी आजीवन उसे आवास में रह सकती है।

सियासी हलचल के बीच विपक्ष के सवाल

जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल तेज है। लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं वहीं कई विपक्ष इस पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। जहां एक ओर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इस घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। विपक्षी दलों का कहना है कि अगर इस्तीफे के पीछे कोई अन्य कारण है, तो सरकार को उसे स्पष्ट करना चाहिए। आपको बता दे कि उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने के बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।चुनाव आयोग ने कहा है कि कुछ जरूरी दस्तावेजों के काम चल रहे हैं जैसे ही वह पूर्ण हो जाएंगे चुनाव आयोग उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए घोषणा कर देगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *