बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, चुनाव आयोग ने राज्य भर में लगभग 51 लाख मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाने का संकेत दिए हैं. इनमें से 18 लाख लोग मृत पाए गए हैं, जबकि 26 लाख मतदाता ऐसे हैं जो स्थायी रूप से बिहार से बाहर या अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चले गए हैं. वहीं, करीब 7.5 लाख वोटर दो जगहों पर पंजीकृत पाए गए, जो सीधे तौर पर चुनाव नियमों का उल्लंघन है. आयोग का कहना है कि इन नामों को हटाकर नई वोटर लिस्ट बनाई जाए.
1 अगस्त को आएगी लिस्ट
पात्र मतदाताओं की 1 अगस्त को आएगी लिस्ट
साथ ही भारतीय चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में चल रहे SIR में यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं कि सभी पात्र मतदाताओं को 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
97% लोगो ने भरा गणना फॉर्म
चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 7.89 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 97.30% ने अपने गणना फॉर्म भर दिए हैं. यह फॉर्म 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए जरूरी है. केवल 2.70% मतदाता ही ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है. आयोग का दावा है कि इस प्रक्रिया को समावेशी और पारदर्शी बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए.
11,484 ऐसे मतदाता हैं जिनका नहीं है कोई पता
चुनाव वाले बिहार में SIR पर चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 18,66,869 मृत मतदाताओं की सूचना मिली है, जबकि स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या 26,01,031 है. अब तक विभिन्न स्थानों पर नामांकित मतदाताओं की संख्या 7,50,742 और 11,484 ऐसे मतदाता हैं जिनका पता नहीं चल पाया है.
निर्वाचन आयोग ने जारी की बयान
निर्वाचन आयोग की ओर से आज जारी एक बयान में कहा गया, “बिहार में सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों द्वारा नियुक्त लगभग 1 लाख बीएलओ, 4 लाख स्वयंसेवक और 1.5 लाख बीएलए सहित पूरी चुनाव मशीनरी उन मतदाताओं की खोज के लिए एक साथ काम कर रही है, जिन्होंने अभी तक अपने गणना फॉर्म (ईएफ) जमा नहीं किए हैं या जो अपने पते पर नहीं पाए गए हैं।”
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1