उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. इन तीनों मुलाकातों की जानकारी अलग-अलग आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट की गई है. तीनों नेताओं से मिलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर सामने आई है. प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स पोस्ट पर भी इस मुलाकात की जानकारी साझा की गई है. इसी तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी एक्स हैंडल से सीएम योगी की तस्वीर और मुलाकात की जानकारी पोस्ट की गई है.
पीएम मोदी से मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई है। पीएम से मिलने के बाद सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे।
बैठकों में क्या हुआ?
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की रात दिल्ली में ही विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकातों/ बैठकों का एजेंडा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। नेताओं के बीच किन बिंदुओं पर बात हुई यह भी अभी तक साफ नहीं है।
जेपी नड्डा ने भी सीएम योगी से की मुलाकात
जेपी नड्डा और मिजोरम के राज्यपाल से भी मिले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार मुलाकात की। ये बैठकें पार्टी और सरकार के बीच समन्वय बनाए रखने के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं। इसके अलावा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल विजय कुमार सिंह ने भी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश सदन ‘त्रिवेणी’ में शिष्टाचार भेंट की।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1